फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chaos in the immersion procession, angry people blocked the road

Ambedkar Nagar News: विसर्जन जुलूस में हंगामा, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the immersion procession, angry people blocked the road
बेवाना में मार्ग जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र में सोमवार रात मूर्ति विसर्जन जुलूस में हंगामा खड़ा हो गया। डीजे के बीच मुकाबले को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होते देख पुलिस कर्मियों ने एक युवक को पकड़ कर थाने भेज दिया। इससे नाराज लोगों ने अकबरपुर दोस्तपुर सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यह कि बेवाना में सोमवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकला था। पुलिस कर्मी भी साथ थे। जुलूस में शामिल लोग नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच अलग अलग समितियों में डीजे के बीच मुकाबला होने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले कहा सुनी फिर मारपीट हो गई। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात अलीगंज में भी भी आया था लेकिन समय रहते संभल गया था।
विज्ञापन

यहां बेवाना में इस बीच सोमवार रात विवाद के बीच पुलिस कर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया इससे आक्रोशित लोगों ने बेवाना थाने के निकट मार्ग जाम कर दिया। जानकारी होते ही सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद युवक को फिलहाल छोड़ दिया गया। इस पर मार्ग जाम खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed