{"_id":"60dcaa568ebc3e9e7e558584","slug":"change-in-rajesultanpur-so-work-area-of-ten-sub-inspectors-ambedkar-nagar-news-lko5848779135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले राजेसुल्तानपुर एसओ, दस उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले राजेसुल्तानपुर एसओ, दस उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष पीएन तिवारी को हटाते हुए उन्हें रिट सेल में भेज दिया है। इसके साथ ही नीरज कुमार को वहां का नया थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इससे पहले एसपी ने 10 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया।
भीटी थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को जैतपुर थाने में तैनाती दी गई है जबकि पुलिस लाइन से अजय कुमार सिंह को भीटी तथा सुदामा प्रसाद यादव को टांडा कोतवाली में भेजा गया है। अहिरौली थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह को जहांगीरगंज तथा इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को जहांगीरगंज में तैनाती दी गई है। जैतपुर थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को इब्राहिमपुर भेजा गया है। जलालपुर थाने में प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रियांशु भट्ट को मेडिकल कॉलेज का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी को जलालपुर थाने में प्रभारी, महिला रिपोर्टिंग चौकी बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज के चौकी प्रभारी मुन्नी लाल चौधरी तथा भीटी थाने के उपनिरीक्षक संजय पाठक को अकबरपुर थाने में तैनाती दी गई है। -संवाद