फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Celebration

धारा 370 हटते ही झूम उठे लोग, सड़कों पर मनाया जश्र

Mon, 05 Aug 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Celebration
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर कश्मीर से धारा 370 हटने की घोषणा पर शहजादपुर फौव्वारा तिराहे के निकट आ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जम्मू व कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभक्त किए जाने की घोषणा होते ही जिले में चहुंओर उल्लास छा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर खुशी जताई। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं पटाखे दागे गए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर खुशी प्रकट की गई। इसमें आमलोग भी बढ़ चढ़कर शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर अध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाया और जमकर जश्न मनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति इस तरह होनी चाहिए जिससे पूरा देश एकसाथ खुश हो। जिलामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक विधान, एक निशान व एक संविधान का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान जिलामंत्री आदर्श चौधरी, आकाश वर्मा, उमा पांडेय, अमरजीत मौर्य व जावेद मलिक आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कैंप कार्यालय में आए आगंतुकों का मुंह मीठा कराया और कहा कि समूचा देश इस एक निर्णय से झूम उठा है। ऐसे ही साहसिक फैसलों से सरकार व प्रशासन चला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे पर भाजपा नेता मनोज गुप्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी की। क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों का मुंह मीठा कराने के साथ उनके साथ इस अभूतपूर्व पल की खुशियां बांटी गईं। इस बीच रामअशीष मिश्र, सुधांशु त्रिपाठी, सुनील दुबे, रामशबद, सुरेश व सत्यम आदि मौजूद रहे। ब्राह्मण महासभा सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी व जिलाध्यक्ष विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में आमलोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
अकबरपुर में जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं के बीच मिठाई बांटी। कहा कि पूरे देश को इसी ऐतिहासिक मौके का दशकों से इंतजार था। रामबहाल वर्मा, ओंकार चौधरी, राहुल गुप्ता, कृष्णा वर्मा व भरत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल तथा पुष्प वर्षा कर खुशियां जताई। कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब सब कुछ ऐसा जैसा रहेगा। इस मौके पर हिमांशु श्रीवास्तव, काजल प्रजापति, प्रतिमा, नेहा खान व शशांक आदि मौजूद रहे।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार अढनपुर बाजार में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही बाजार भ्रमण कर आम जनता से भी खुशियां साझा की। इस दौरान ओमप्रकाश तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, अजय सिंह, सुरेश तिवारी व अमरबहादुर सिंह मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में बसोहरी चौराहे पर आयोजित मिष्ठान वितरण समारोह में अविनाश तिवारी, प्रिंस तिवारी, अभय श्रीवास्तव, रमाशंकर व राजेश आदि मौजूद रहे। जिला महामंत्री अवधेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई बस्तियों में फल व मिष्ठान का वितरण किया। कहा कि इस अभूतपूर्व पल की खुशी सबके साथ मिलकर मनाई जानी चाहिए।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर चौक में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, डॉ. केलश सिंह, अभिषेक निषाद, दीपक अग्रहरि व राजकुमार मौर्य की मौजूदगी में हुआ। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल की अगुवाई में महेंद्र जायसवाल, नितिन मोदनवाल, विष्णू दयाल, राजेंद्र निषाद व संतोष कसौधन आदि ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, वरिष्ठ नेता आदित्य शुक्ल, आनंद श्रीवास्तव, बृजेश वर्मा, लवकुश पांडेय व अजय मौर्य ने इल्तिफातगंज चौराहे पर तिरंगा लहराया और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, डॉ. राजेश सिंह व भाजपा नेता अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में कई जगहों पर मिठाई बांटी गई। नेताद्वय ने कहा कि इस निर्णय से नए भारत का उदय हुआ है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, अनुसूचित मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, जिपं सदस्य पन्नालाल कन्नौजिया व वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है जिसका दूरगामी परिणाम होगा।

पूरा देश इसी दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभाग में प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से अखंड भारत भूमि के प्रत्येक नागरिक को गर्व का एहसास हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. सुनील यादव, अरविंद भाष्कर व विद्यासागर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed