{"_id":"613b9d118ebc3eb6f105854f","slug":"celebrated-the-birth-anniversary-of-pt-govind-ballabh-pant-ambedkar-nagar-news-lko5949757156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. गोविंद बल्लभ पंत की मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. गोविंद बल्लभ पंत की मनाई जयंती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतरत्न से विभूषित पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह पूर्वक मनी। कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन की सफलता में उनके योगदानों को याद किया गया। सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में सभी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को उनके जयंती मौके पर याद किया और उनके आदर्शों पर चर्चा की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने पं गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बताया कि हिमपुत्र नाम से प्रसिद्ध गोविंद बल्लभ पंत ने शिक्षा एवं साहित्य के प्रति जन जागरूकता के लिए प्रेमसभा संस्था का गठन किया था।
प्रवक्ता नंदलाल यादव ने कहा कि उदार मना, प्रखर प्रतिभा के धनी, गरीबों का दर्द बांटने वाले पं गोविंद महान चिंतक व विचार भी थे। हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में पंत का विशेष योगदान रहा। शिक्षक इंद्रजीत यादव ने गंगाराम व शिव नारायण यादव ने गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में पंत के जीवन विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आकाश दुबे, रोजी, अंजलि व अनामिका का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
उधर, जलालपुर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। एसडीएम ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव आदि मौजूद रहे। भियांव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नत्थूपुर खुर्द में प्रधानाध्यापक अरशद कमाल ने पं गोविंद बल्लभ पंत के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जफर अब्बास, प्रतिमा सिंह, प्रियंका मौर्य, रामा देवी आदि मौजूद रहीं। वहीं आलापुर में पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को जयंती के अवसर पर याद किया गया। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह व प्राध्यापक डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. ओंकारनाथ, डॉ. इंद्र विजय आदि उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।