{"_id":"585827b74f1c1b6755e39665","slug":"caught-an-imitator-in-teacher-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक नकलची पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार को जिले के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में जहां 887 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं संतकबीर इंटर कॉलेज में नकल सामग्री के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। बाद में उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई। दूसरी पाली में चार हजार 644 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
दो पालियों में होनी वाली परीक्षा में पहली पाली उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। इसके लिए 17 केंद्र जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए थे। प्रथम पाली में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 11 हजार 155 परीक्षार्थियों को शामिल होना थे, लेकिन 887 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 10 हजार 267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 34 पर्यवेक्षक लगाए गए थे, जबकि सात सचल दल लगातार परीक्षा पर निगाह जमाए हुए थे। इस बीच परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में सम्मनपुर थाना अंतर्गत संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में सचल दल की टीम एक परीक्षार्थी को नकल की सामग्री के साथ पकड़ लिया। दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए कुल सात केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
इसमें कुल 4 हजार 644 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई। सिर्फ संतकबीर इंटर कालेज सैदापुर में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया था, जिसे बाद में दूसरी कापी दे दी गई। उधर परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए तमाम तैयारियों के बावजूद प्रथम पाली में कई अव्यवस्थाएं सामने आई।