फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Caught an imitator in Teacher Eligibility Test

शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक नकलची पकड़ा

Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच सोमवार को जिले के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में जहां 887 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं संतकबीर इंटर कॉलेज में नकल सामग्री के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। बाद में उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई। दूसरी पाली में चार हजार 644 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


दो पालियों में होनी वाली परीक्षा में पहली पाली उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। इसके लिए 17 केंद्र जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए थे। प्रथम पाली में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 11 हजार 155 परीक्षार्थियों को शामिल होना थे, लेकिन 887 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 10 हजार 267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 34 पर्यवेक्षक लगाए गए थे, जबकि सात सचल दल लगातार परीक्षा पर निगाह जमाए हुए थे। इस बीच परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में सम्मनपुर थाना अंतर्गत संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में सचल दल की टीम एक परीक्षार्थी को नकल की सामग्री के साथ पकड़ लिया। दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए कुल सात केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुल 4 हजार 644 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।  सिर्फ संतकबीर इंटर कालेज सैदापुर में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया था, जिसे बाद में दूसरी कापी दे दी गई। उधर परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए तमाम तैयारियों के बावजूद प्रथम पाली में कई अव्यवस्थाएं सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed