{"_id":"6612d3e642df04c5310943cd","slug":"cattle-died-in-fire-three-others-burnt-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-113462-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आग से मवेशी की मौत, तीन अन्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आग से मवेशी की मौत, तीन अन्य झुलसे
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के उस्मापुर स्थित एक घर में जबकि जफरपुर मुर्गजार गांव स्थित पशुशाला में रविवार को आग लग गई। दोनों ही घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ तो वहीं एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। तीन अन्य मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए।
जफरपुर मुर्गजार गांव निवासी राजकुमार के छप्परनुमा पशुशाला में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक समूची पशुशाला जलकर राख हो चुकी थी। इसमें एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए।
उधर उसमापुर गांव निवासी राजू के घर में शनिवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण फौरन आग पर काबू पाने में जुट गए। थोड़ी ही देर में आई फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। राजू के अनुसार आग से उनके घर में रखी 60 हजार रुपये नकदी जहां जल गई तो वहीं लगभग 50 हजार रुपये के अन्य सामान जलकर राख हो गए।