फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cash shortage, consumers locked the bank

कैश न होने पर उपभोक्ताओं ने बैंक में जड़ा ताला

Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cash shortage, consumers locked the bank
बैंक के बाहर लगी भीड़। - फोटो : symbolic

कैश संकट को लेकर जिले में उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। पांच दिन से नरियांव स्थित काशी गोमती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कैश न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बैंक का ताला ही नहीं खुलने दिया। उपभोक्ताओं ने उसमें अपना भी ताला लगा दिया। इसके बाद घंटों बैंक के सामने हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उनका आक्रोश शांत किया।

विज्ञापन


उधर, भारतीय स्टेट बैंक की जिला मुख्यालय स्थित कृषि शाखा में पूरे दिन कैश न होने से उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। कई अन्य बैंकों में भी पूरे दिन कैश संकट को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल देखने को मिला। नोटबंदी को तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में उपभोक्ताओं के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


लगातार कैश संकट बना हुआ है। कई शाखाएं तो ऐसी हैं जहां कई-कई दिन भुगतान नहीं हो पा रहा है। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार नरियांव स्थित काशी गोमती क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं का धैर्य उस समय जवाब दे गया, जब उन्हें पता चला कि आज भी कैश नहीं पहुंच पाया है। यहां पिछले पांच कार्य दिवस से कैश की उपलब्धता नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठवें दिन भी भुगतान न होते देख उपभोक्ताओं ने बैंक का ताला ही नहीं खुलने दिया। नाराज उपभोक्ताओं ने अपना भी ताला कुछ देर बाद उसमें जड़ दिया। इसके बाद वे सब बैंक प्रबंधन की लापरवाही को लेकर नाराजगी प्रकट करने लगे। नाराज उपभोक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय लागू करने से पहले आवश्यक तैयारियां आखिर क्यों नहीं की गईं।

महिला उपभोक्ताओं ने इस दौरान अपने आक्रोश का खुलकर इजहार किया। कहा कि कई जरूरी काम छोड़कर उन्हें लाइन में लगने को विवश होना पड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी पूरा भुगतान नहीं मिल पा रहा है। दो घंटे से अधिक चले हंगामे के बाद जहांगीरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने ताला खुलने दिया।

शाखा प्रबंधक विश्वजीत प्रजापति ने बताया कि कैश की उपलब्धता के प्रयास चल रहे हैं।  उपभोक्ताओं ने ताला ही नहीं खुलने दिया। उधर, जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा में भी कैश नहीं पहुंच सका। इससे धन-निकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ता हरखू व सुमिरन ने कहा कि यह शाखा आमतौर पर किसान हितों के लिए है।

इसके बाद भी इस शाखा में कैश उपलब्ध न होना चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य बैंकों में कैश की कमी का संकट पूरे दिन बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों से एक से दो हजार रुपये ही निकल सके। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक से ही औसतन 15 हजार रुपये तक की निकासी हो सकी।


आवश्यकतानुसार धनराशि न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश का माहौल भी दिखा। एलडीएम अरुण कुमार सिंह  ने बताया कि कैश का संकट जरूर है लेकिन स्थिति में सुधार के प्रयास चल रहे हैं और इसमें सुधार आ भी रहा है। एटीएम भी अब पहले से ज्यादा काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा सुधरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed