{"_id":"3e12f16c762012d9f85af08d4c836b80","slug":"cash-and-mobile-looted-from-medicine-seller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यवसायी से नकदी व मोबाइल लूटा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के लाडलापुर गांव निवासी अभिमन्यु मौर्य का रामनगर सीएचसी के पास मेडिकल स्टोर है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार को शाम करीब साढ़े 8 बजे मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके मुताबिक वह गांव के पास स्थित बाजार के निकट बाइक पर सवार तीन बदमाश ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकने पर दो बदमाश उसके पास पहुंचे और असलहा लगा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। इसके बाद उसके पास मौजूद 10 हजार रुपए की नकदी और जेब में मौजूद मोबाइल भी छीन ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित अभिमन्यु ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर आलापुर पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भुक्तभोगी ने रात में ही थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले में अज्ञात के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन