{"_id":"4806c2e036015670aef8000d483782fc","slug":"cases-on-four-people-of-attampt-to-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला मामले में चार पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला मामले में चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
महरुआ थाना अंतर्गत बड़ागांव कटरिया गांव निवासी शिवम (19) पुत्र अजय प्रताप सिंह गुरुवार रात्रि लगभग आठ बजे अपने मित्र सूरज के साथ पल्लू नगर चौराहे से बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
रायपुर अहेथा गांव के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया, जबकि एक बदमाश ने शिवम पर फायर झोंक दिया। गोली शिवम के बाएं बाजू पर लगी थी। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में युवक के पिता अजय प्रताप ने थाना पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिया।
विज्ञापन
एसओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रायपुर अहेथा गांव निवासी अजय कुमार वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, राजेश वर्मा व राकेश वर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए अजय व चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन