{"_id":"62473adbe4bcbb78b306caa4","slug":"case-registered-against-the-person-who-opened-fire-on-the-contractor-ambedkar-nagar-news-lko6241588131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर गोली चलाने वाले के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार पर गोली चलाने वाले के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। बीते गुरुवार को एनटीपीसी गेट के सामने शाम को ठेकेदार को गोली मारकर घायल करने के मामले में अलीगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। बताते चलें कि बीते गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े 6 बजे ठेकेदार सुरेशचंद्र वर्मा निवासी ग्राम करीमपट्टी, थाना इब्राहिमपुर एनटीपीसी गेट नंबर एक के सामने लक्ष्मी ढाबा के पास पहले से खड़े थे। आरोप के मुताबिक इतने में विपक्षी चंद्रसेन यादव उर्फ लल्लू निवासी ग्राम मखदूमनगर, यादव का पुरवा थाना अलीगंज आए गाली देकर जान से मारने की नीयत से उन पर असलहे से फायर कर दिया।
इससे गोली सुरेशचंद्र के बांए पैर के पंजे में लगी। इससे सुरेश मौके पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी। सुरेश ने बताया कि लल्लू यादव टेंडर को लेकर रंजिश रखता था। बाद में सुरेश को सीएचसी टांडा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलीगंज पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया है। एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है, आरोपी की तलाश जारी है। (संवाद)