फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on village head and two secretaries in the fraud

धांधली में प्रधान व दो सचिवों पर केस

Mon, 02 Nov 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Case on village head and two secretaries in the fraud
जलालपुर। शौचालय निर्माण के नाम पर 17 लाख से अधिक रुपये की धांधली को लेकर जलालपुर थाने में सोनगांव के ग्राम प्रधान तथा दो ग्राम सचिवों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि निर्माण के नाम पर रकम की निकासी कर ली गई लेकिन निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई कि विकास खंड क्षेत्र जलालपुर की ग्राम पंचायत सोनगांव में शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों की राशि निकाल ली गई है लेकिन निर्माण नहीं कराया गया है। डीएम ने इसकी जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता डीआरडीए व बीडीओ जलालपुर की संयुक्त टीम को सौंपी।
विज्ञापन

टीम ने जांच की तो इसमें पाया गया कि 17 लाख 10 हजार 546 रुपये का अनियमित भुगतान किया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार मौर्य को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके साथ ही तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अमरबहादुर तिवारी को भी दोषी पाया गया जो पदोन्नति के बाद वर्तमान समय में भीटी ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस मामले में मौजूदा ग्राम सचिव अंगद यादव को भी नामजद किया गया है क्योंकि कई नोटिस के बाद भी उनके द्वारा तत्परता नहीं बरती गई। अधिकारियों के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने जलालपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। खंड विकास अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अब अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed