{"_id":"5f85dfed8ebc3e91b6410888","slug":"case-on-four-for-assault-with-head-husband-ambedkar-nagar-news-lko5450900191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति के साथ मारपीट में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति के साथ मारपीट में चार पर केस
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के जैनुद्दीनपुर में पंचायत भवन की गुणवत्ता की शिकायत की जांच के दौरान उपजे विवाद में प्रधान पति व गांव के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट में प्रधान पति को मामूली चोटें आयी हैं। प्रधान पति के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घर में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
हंसवर थाना क्षेत्र के जैनुद्दीनपुर में इन दिनों पंचायत भवन बन रहा है। भवन की गुणवत्ता को लेकर गांव के ही भाजपा के सेक्टर संयोजक अशोक मौर्य ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए गत सोमवार को टीम गांव पहुंची।
आरोप है कि मौके पर जांच के दौरान प्रधान पति व गांव के ही कुछ लोगों में विवाद होने लगा। आरोप है कि सुल्तान अहमद उर्फ छोटू, वसीउल्लाह, समीउल्लाह उर्फ नेउर व जावेद ने प्रधान पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह प्रधान पति ने अपनी जान बचायी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधान पति के प्रार्थना पत्र पर चार आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।