{"_id":"e6a7d0e0a1c288f7ad7702cfd77c94c3","slug":"case-of-tampering-on-four-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ में चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 24 अगस्त को गांव के महेश पुत्र रामधारी ने गांव की ही एक बालिका से छेड़खानी की थी। बालिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी महेश ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घर आकर बालिका ने अपनी मां को घटनाक्रम बताया। इस पर मां बेटी उसी दिन आरोपी के घर पहुंची और परिवारीजनों से शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज युवक के घरवालों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में बालिका की मां ने टांडा पुलिस को लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद बालिका व उसकी मां न्याय के लिए एसपी पंकज से मिलीं। एसपी के निर्देश पर टांडा पुलिस ने बुधवार को महेश समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
