{"_id":"62ded871407f7c773d4b0d3c","slug":"case-of-rigging-on-four-including-former-head-ado-ambedkar-nagar-news-lko6411315109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान, एडीओ समेत चार पर धांधली का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान, एडीओ समेत चार पर धांधली का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भवानीपुर में पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर करीब सवा तीन लाख रुपये की धांधली के मामले में एडीओ पंचायत की तहरीर पर भीटी पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान के अलावा तत्कालीन पंचायत सहायक विकास अधिकारी, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव व अवर अभियंता लघु सिंचाई का नाम शामिल है।
भीटी विकास खंड के दुबाने का पूरा निवासी विवेकधर द्विवेदी ने 29 जून 2022 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि भवानीपुर ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये के सरकारी धन का गबन कर लिया गया है। पंचायत भवन से जुड़े कार्य कराए नहीं गए हैं, इसके बावजूद करीब ढाई लाख रुपये खाते से आहरित हो गए।
विवेकधर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर इसकी जांच हुई। पाया गया कि पंचायत भवन का निर्माण करीब 15 वर्ष पहले हुआ है। मरम्मत के लिए दो अलग-अलग प्राक्कलन तैयार किए गए थे। मरम्मत व अन्य कार्य के नाम पर सरकारी मद से तीन लाख 28 हजार 831 रुपये आहरित कर लिए गए, परंतु जिस कार्य के नाम पर धन की निकासी की गई, वह कार्य स्थलीय निरीक्षण में नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को भेजी। डीपीआरओ के निर्देश पर अब एडीओ पंचायत बृजेश सिंह की तहरीर पर भीटी थाने में तत्कालीन ग्राम प्रधान नूरकली, तत्कालीन प्रशासक/पंचायत सहायक विकास अधिकारी रामबरन, तत्कालीन ग्राम सचिव रामबली व अवर अभियंता लघु सिंचाई श्रीलाल त्रिभुवन सिंह के विरुद्ध सरकारी धन के गबन मामले में केस दर्ज हो गया है।