फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of code of conduct violation on mafia Ajay

माफिया अजय पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ बिना अनुमति आयोजन करने व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पीस व निषाद पार्टी के कटेहरी से संयुक्त उम्मीदवार अजय सिंह सिपाही के विरुद्ध अकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। बीते दिन अजय ने जिस विद्यालय परिसर में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, उसके प्रबंधक का नाम भी इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस बीच डीएम ने पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अजय सिपाही के काफिले में शामिल सभी वाहनों को तत्काल खोजकर जब्त करते हुए थाने लाने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम की शिथिलता को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए भविष्य में कोई लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि माफिया से कटेहरी के ब्लॉक प्रमुख बने अजय सिंह सिपाही ने शनिवार को लाव-लश्कर के साथ जिला मुख्यालय के मदर टेरेसा स्कूल पहुंचकर पीस व निषाद पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। न तो कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली गई थी और न ही काफिले में शामिल वाहनों के संचालन की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समाप्त होने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और अधीनस्थों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार देर रात फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी शेषनाथ वर्मा की तहरीर पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अजय सिंह सिपाही व विद्यालय प्रबंधक यमुना सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।

 इस बीच डीएम ने मामले में और सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को सीओ सिटी को निर्देश दिया कि उस काफिले में शामिल सभी वाहनों को जब्त कर लिया जाए। निर्देश में कहा गया कि ऐसे सभी वाहनों को तत्काल खोजा जाए और उन्हें जब्त करते हुए थाने ले आया जाए। डीएम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी ढंग से जांच व कार्रवाई न करने को भी अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई।


कहा कि अब आगे यदि किसी टीम द्वारा शिथिलता पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने सभी टीम के प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी सख्ती व सक्रियता के साथ कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed