फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of beating of youth reaches police station, case filed against girlfriend and brothers

Ambedkar Nagar News: युवक की पिटाई का मामला पहुंचा थाने, प्रेमिका व भाइयों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case of beating of youth reaches police station, case filed against girlfriend and brothers
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात युवक अवनीश कुमार की पिटाई के मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसके दो भाइयों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ननसा बाजार निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका महरुआ के एक गांव की युवती से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था और शादी की बातचीत भी चल रही थी। युवक का आरोप है कि चार-पांच माह पूर्व उसने युवती को 50 हजार रुपये और जेवरात दिए थे।
विज्ञापन

चार अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अवनीश प्रेमिका के घर यह रकम और जेवरात वापस मांगने गया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती और उसके दो भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल और अफरातफरी के बीच गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। अंधेरे और संदेह के कारण ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया था। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर ने युवक को सीएचसी पहुंचाया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed