{"_id":"5ff0a9f98ebc3e3b8a0c7b61","slug":"case-filed-for-five-in-case-of-boundary-wall-collapse-ambedkar-nagar-news-lko5578422167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारदीवारी ढहाने के मामले में पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारदीवारी ढहाने के मामले में पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
केदारनगर। नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले में एमआरएफ सेंटर के लिए निर्माणाधीन चारदीवारी को ढहाने के मामले में इब्राहिमपुर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया है।
पटेलनगर मोहल्ले में नवीन परती व आबादी की बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवा दिया था। इस बीच नगर पंचायत प्रशासन ने संबंधित भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने की कवायद शुरू की। नगर पंचायत प्रशासन इन दिनों संबंधित भूमि पर चारदीवारी का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि बीती रात कुछ लोगों ने पांच फिट ऊंची करीब 30 फिट लंबी चारदीवारी को ढहा दिया।
शुक्रवार को सुबह नगर पंचायत प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। ईओ उमेश कुमार ने इब्राहिमपुर थाने में घटना की नामजद तहरीर दी। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारदीवारी ढहाने के आरोप में मोहल्ला निवासी रामभवन, श्यामभवन, रामजनम, ईश्वरचंद्र व कमरुल हुदा उर्फ चुन्नू के विरुद्घ सरकारी कार्य में बाधा व क्षति पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।