फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against two for commenting on MLA and abusing a worker

Ambedkar Nagar News: विधायक पर टिप्पणी व कार्यकर्ता से गाली-गलौज करने में दो पर केस

Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for commenting on MLA and abusing a worker
भीटी (अंबेडकरनगर)। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी से भाजपा विधायक धर्मराज निषाद इन दिनों खासा चर्चा में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच भीटी क्षेत्र के दो कथाकथित पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विधायक पर कई आरोप लगाए। इसका विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ता से गाली-गलौज की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

भीटी कस्बा निवासी भाजपा के कार्यकर्ता शिवप्रसाद गुप्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक सप्ताह पूर्व परवर भारी गांव निवासी पिंटू गुप्ता और विक्रांत यादव ने कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद से मिलकर रुपयों की मांग की थी। इनमें विक्रांत यादव ने स्वयं को यू ट्यूब चैनल का पत्रकार बताया था। रुपये न देने पर विधायक सहित उनकी पार्टी को बदनाम करने की धमकी दी थी। बीते पांच जून को विक्रांत यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार व विधायक के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाते हुए पोस्ट की थी।
विज्ञापन

जब दोनों से बात की गई तो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed