{"_id":"67fbef6e1d7301f2370bb4a8","slug":"case-filed-against-husband-and-mother-in-law-for-death-of-pregnant-woman-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132639-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्भवती महिला की मौत में पति व सास पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्भवती महिला की मौत में पति व सास पर केस
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के लाडलापुर गांव में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर चार माह की गर्भवती महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आजमगढ़ के खीरीडीहा निवासी हरिकेश गुप्ता उर्फ मनोज ने बताया कि 10 मई 2023 को उन्होंने अपनी बेटी रूबी का विवाह आलापुर के लाडलापुर निवासी सूरज के साथ किया था। अपनी क्षमता के अनुसार गृहस्थी का तमाम सामान भी दिया था। शादी के बाद रूबी को उसका पति सूरज व सास गीता देवी कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। रूबी ने अपने पिता से कई बार शिकायत की, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।
पिता के मुताबिक बेटी चार माह की गर्भवती थी, लेकिन फिर भी दहेज प्रताड़ना की जाती थी। इससे परेशान होकर 11 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे रूबी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इसके बाद अस्पताल में हालत बिगड़ने पर रूबी ने पिता को फोन किया तो पति सूरज से झगड़ा होने व तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल ले जाने की बात कही। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर बेटी की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है, सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है, सास को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।