{"_id":"670c1b6e1b5e4029cf054e34","slug":"case-against-two-including-the-principal-for-beating-up-a-student-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122792-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्रा की पिटाई में प्रधानाचार्या समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्रा की पिटाई में प्रधानाचार्या समेत दो पर केस
Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। कक्षा 12 की छात्रा की पिटाई करने के मामले में अलीगंज पुलिस ने संबंधित कॉलेज की प्रधानाचार्या समेत दो पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ ही पीड़ित छात्रा व उसके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र अलीगंज के सिटकहां गांव निवासी बेनजीर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री नाजरा फत्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बीते 12 सितंबर को कॉलेज की प्रधानाचार्या नूरजहां सिद्दीकी ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर अकारण ही पिटाई कर दी। इसमें क्लर्क मोहम्मद रऊफ ने भी साथ दिया।
पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई। उसे एक कक्ष में ले जाकर उसके चेहरे पर पानी की छीटें दीं तो उसे कुछ होश आया। इसके बाद अर्ध बेहोशी की हालत में उसे घर पहुंचाया। पिटाई से छात्रा की आवाज भी चली गई है। उधर एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के एक माह बाद तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।