फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car returning from wedding event overturns, six injured

Ambedkar Nagar News: वैवाहिक आयोजन से लौट रही कार पलटी, छह घायल

Fri, 24 Nov 2023 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Car returning from wedding event overturns, six injured
महरुआ (अंबेडकरनगर)। अनियंत्रित कार बृहस्पतिवार देर रात सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा एक वैवाहिक आयोजन से वापस लौटते समय हुआ। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी अनिल कुमार गुप्त पत्नी के साथ अकबरपुर स्थित एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने बृहस्पतिवार रात गए थे। देर रात वे महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर निवासी अपने रिश्तेदार विकास गुप्त, माया देवी, शंकर गुप्त, प्रदीप व खुशबू को अपनी कार से उनके गांव छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महरुआ भीटी मार्ग स्थित अभयचंदपुर के पास जब वे सभी लोग पहुंचे थे तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कार का गेट खोल कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची दो एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed