फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car market buzzing on Diwali

दीपावली पर कार बाजार गुलजार

Thu, 05 Nov 2015 10:50 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

उनके उत्साह को देखते हुए वाहन एजेंसियों को दीपावली पर गत वर्ष की अपेक्षा अधिक बिक्री की उम्मीद है। इसके साथ खरीदारी को आकर्षित करने के लिए एजेंसियां कई तरह के ऑफर भी दे रही हैं।

विज्ञापन


दीपावली पर वाहन एजेंसियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। इसलिए उन्हें  त्योहार का इंतजार रहता है। इसकी रौनक भी बाजारों में दिखने लगी है। खरीदार भी बाजार का रुख करने लगे हैं। दूसरे वर्ग की अपेक्षा युवाओं में त्योहार का ज्यादा उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन


महंगाई के चलते कई दुकानदार बिक्री प्रभावित होने की बात भी कह रहे हैं लेकिन इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर रौनक दिखने लगी है। दीपावली व धनतेरस पर दो पहिया वाहन खरीदने वालों ने बुकिंग शुरू कर दी है। चार पहिया वाहनों के खरीदारों में भी बुकिंग का उत्साह दिख रहा है। बिक्री को गति देने की कोशिशें एजेंसी वाले भी कर रहे हैं। कई एजेंसियां खरीदारों के लिए त्योहार विभिन्न प्रकार के आफर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर स्थित महिंद्रा एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप त्रिपाठी बताते हैं कि चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग की गति अभी धीमी है लेकिन इसमें तेजी आएगी। अब तक 15 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। विगत वर्ष 67 वाहनों की बिक्री हुई थी। बताया कि एसयूवी की खरीद पर एक वर्ष स्टैंडर्ड वारंटी व नौ हजार रुपये का गिफ्ट और अन्य पर छह हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित मारुति एजेंसी के सेल्स मैनेजर झारखंडे पाण्डेय के मुताबिक इस बार विगत वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत वाहनों की अधिक बिक्री होने की संभावना है। दीपावली पर पिछले वर्ष 20 वाहनों की बिक्री हुई थी जबकि इस बार अब तक 22 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।


अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित हुंडई एजेंसी के सेल्स मैनेजर वेद चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक सात वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। विगत वर्ष 22 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस बार वृद्धि होने की संभावना है। बताया कि प्रत्येक वाहन की खरीद पर दो हजार से चार हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed