Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car hits women returning from a wedding procession; one dead

Ambedkar Nagar News: बरात से लौट रहीं महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 20 Nov 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Car hits women returning from a wedding procession; one dead
प्रतिमा (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहीं महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में सम्मोपुर निवासी प्रतिमा (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ननद किरन (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रतिमा की बेटी निकिता बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में कार चालक ने अहरिया के पास दूसरी कार और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरी कार में सवार लोरपुर निवासी बीरबल (45) समेत चार अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में बीरबल को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर क्षेत्र के सम्मोपुर निवासी चिंताराम के बेटे अखिलेश की शादी शुक्रवार को थी। बरात जैतपुर के अमरतल गांव गई थी। बरात की विदाई के बाद दूल्हे की बुआ किरन, चाची प्रतिमा और प्रतिमा की बेटी निकिता घर लौट रही थीं। तीनों टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्मोपुर के पास पहुंचीं, तभी जलालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रतिमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, किरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। निकिता बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा। इस दौरान अहरिया के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। इसके बाद कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी भिड़ गई। दूसरी कार में सवार लोरपुर निवासी बीरबल समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बीरबल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना में शामिल वाहन चालक और अन्य घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने हादसे में शामिल तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

प्रतिमा (फाइल फोटो)

प्रतिमा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed