Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car door opened suddenly; motorcyclist dies after collision

Ambedkar Nagar News: अचानक खोला कार का गेट, टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 20 Nov 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Car door opened suddenly; motorcyclist dies after collision
अकील अहमद (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर दलाल टोला निवासी अकील अहमद (55) की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रोडवेज के पास मेहरोत्रा पेट्रोल पंप के निकट खड़ी कार का अचानक दरवाजा खुलने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकील अहमद पटेलनगर तिराहे के पास एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। मेहरोत्रा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पहले से खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने अचानक उसका दरवाजा खोल दिया। इससे अकील की बाइक कार के गेट से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय अकील ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगना उनकी मौत का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुन बेसुध हुई पत्नी
अकील की मौत की खबर मिलते ही पत्नी यासमीन बानो चीख पड़ीं। रोते-रोते उनकी हालत बेसुध जैसी हो गई। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रहील (21) एक शोरूम में काम करता है, जबकि छोटा बेटा सरजीत (19) शहजादपुर मंडी में मुंशी है। पिता की अचानक मौत से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कंटेनर से टकराई पिकअप, चालक की मौत, साथी घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को बेवाना के रसूलपुर दियरा के पास कंटेनर से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक अनिल यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी रुस्तक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अनिल यादव अपने दोस्त रुस्तक के साथ गाजीपुर से पिकअप लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही पिकअप उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुस्तक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए वाहन नंबर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी प्रसारित की थी। शुक्रवार को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान अनिल यादव के रूप में की।
अनिल के भाई सतीश ने बताया कि वह गाजीपुर से लौट रहे थे। अनिल के परिवार में पत्नी सुमन देवी और चार छोटे बच्चे हैं। इनमें नौ वर्षीय बेटी अनुष्का, सात वर्षीय जाह्नवी, छह वर्षीय बेटा आर्यन और पांच वर्षीय सबसे छोटी बेटी अनुप्रिया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता रमेश और मां रामपति का रो-रोकर बुरा हाल है।


तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
सड़क हादसे में मौतें हुई हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
अरुण कुमार नौहवार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed