फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Canal water flowing on the road by overflowing

ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा नहर का पानी

Tue, 27 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Canal water flowing on the road by overflowing
अंबेडकरनगर। सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों व ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पखवाड़े भर के अंदर आलापुर व टांडा तहसील में करीब आधा दर्जन जगहों पर हुई कटान व उफान के चलते लगभग आठ सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा सड़कों पर पानी पहुंच जाने से आवागमन पर प्रतिकूल असर पड़ा। अब सोमवार को आलापुर के अछती में माइनर के उफना जाने से सड़कों पर पानी बहने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी बंद न हुआ तो यह खेतों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय तक बारिश न होने तथा नहरों में पानी न आने से किसान जहां परेशान थे, वहीं अब माइनरों में पानी अधिक आ जाने तथा जगह-जगह कटान हो जाने की स्थिति ने दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बताया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। हालत यह है कि करीब 15 दिनों में ही आधा दर्जन स्थानों पर नहरों के उफान पर होने के साथ-साथ कटान की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इससे किसानों व ग्रामीणों को अचानक से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। बीते दिनों मजगवां के निकट माइनर की कटान से फसल जलमग्न हो गई थी। इसके बाद बरई का पूरा के निकट माइनर में हुई कटान ने रविवार को ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अवकाश होने के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। जबकि पानी लगातार खेतों व गांव की तरफ बढ़ रहा था। समय रहते जरूरी इंतजाम न होने के चलते गांव तक पानी पहुंच गया। सड़क भी पानी से लबालब भर गई। देर रात इस पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बाद में कटान वाले क्षेत्र को दुरुस्त किया। इसके बाद अब सोमवार को अछती के निकट माइनर ओवरफ्लो हो गई। नतीजतन माइनर का पानी पुलिया से होकर सड़कों पर बहने लगा। कुछ देर बाद पानी खेतों की तरफ बढ़ने लगा। ग्रामीणों ने एक बार फिर से अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। शाम तक पानी को रोका जा सका।
इस बीच सबसे ज्यादा मुश्किल सड़क पर पानी भर जाने से महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हुई। टांडा तहसील क्षेत्र के मखदूम सराय के निकट भी कई बार नहर से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों व खेतों तक पहुंच चुका है। लगभग आठ सौ बीघा क्षेत्रफल में लगी धान व गन्ना की फसल जलमग्न हो गई।
अछती निवासी पंकज ने कहा कि बार-बार माइनर में कटान हो जाने या फिर ओवरफ्लो हो जाने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई तय करने की जरूरत है। आलापुर के कुंदन त्रिपाठी कहते हैं कि पिछले वर्ष भी तहसील क्षेत्र में कई जगह कटान हुई थी। इस बार भी यही स्थिति है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिंचाई विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

कहीं भी कटान हो जाने या फिर ओवरफ्लो की स्थिति में तत्काल उसका संज्ञान लिया जाता है। आगे इस तरह की स्थिति न उत्पन्न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-शिवप्रसाद सिंह, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed