फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Campaign to ban plastic use will run from 29

प्लास्टिक प्रयोग पर रोक को 29 से चलेगा अभियान

Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Campaign to ban plastic use will run from 29
अंबेडकरनगर। पर्यावरण संतुलन के लिए शासन की ओर से एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग पर लगाए जाने वाले पूर्ण प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए जिले में 29 जून से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। डीएम सैमुअल पॉल एन के दिशा-निर्देशन में सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले अभियान के दौरान न सिर्फ लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि शपथ भी दिलाई जाएगी। तीन जुलाई के बाद जिसके द्वारा भी एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस बीच अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए 25 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में जिम्मेदारों की बैठक होगी, जिसमें जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण को प्रदूषित करने में अहम भूमिका निभाने वाली एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्ष 2019 में आयोजित चौथी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में वैश्विक समुदाय के सामने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों के प्रदूषण के संबंध में भारत ने इससे निपटने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार किया था। इसी को लेकर अब पर्यावरण संतुलन में बाधक बन रही एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग पर एक जुलाई से पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। प्रतिबंध का शत-प्रतिशत पालन हो, इसके लिए शासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 29 जून से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान न सिर्फ नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में, बल्कि ग्रामीण क्षेत्राें में भी चलेगा। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। बताया कि तीन जुलाई के बाद चलने वाले विशेष अभियान में यदि कोई एकल प्लास्टिक का प्रयोग करता मिला, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी के सहयोग से इस अभियान को बेहतर ढंग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed