फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Campaign for intensive investigation of liquor shops

शराब दुकानों की सघन जांच को चला अभियान

Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Campaign for intensive investigation of liquor shops
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री को लेकर जारी निर्देशों का अनुपालन परखने को शनिवार को डीएम के निर्देश पर पूरे जिले में शराब दुकानों की जांच का सघन अभियान चला। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने एक एक दुकान की जांच कर बिक्री रजिस्टर के साथ ही स्टॉक बुक का सत्यापन भी किया। सभी दुकानदारों को चेताया गया कि बिक्री को जारी गाइड लाइन का पालन पूरी सख्ती से किया जाए। इसका उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को चले सघन जांच अभियान के घेरे में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देशी शराब की दुकानें व ठेके तक सभी आए। पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दुकानों पर पहुंचकर न सिर्फ बिक्री रजिस्टर का सत्यापन किया वरन दुकान में मौजूद स्टॉक का मिलान भी स्टाक बुक से किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को अकबरपुर, रसूलपुर दियरा, गौरा, रामपुर सकरवारी, मीरानपुर, अब्दुल्लापुर, ताराखुर्द, विश्रामपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण सभी को चेताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बसखारी बाजार के अलावा आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों पर पहुंचकर जायजा लिया। स्टॉक के मिलान के साथ ही निर्देशित किया कि शराब बिक्री में किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी शनिवार को सघन जांच अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed