{"_id":"64fe07d6d15296b7a6016ba9","slug":"campaign-against-illegal-buses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2955-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अवैध बसों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अवैध बसों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान
Sun, 10 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। परमिट के बिना चलने वाली निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमवार से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 15 सितंबर तक चलने वाले अभियान में मंडल स्तरीय टीम जांच व कार्रवाई करेगी।
जिले में दो सौ से अधिक निजी बसें टूरिस्ट परमिट के नाम पर यात्रियों को ढो रही हैं। अलग-अलग मार्गों पर ऐसी बसों के चलने से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसी बसों पर अंगुश लगाने के लिए शासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान सोमवार से चलाया जाएगा। रोडवेज के एआरएम सीवी राम ने बताया कि 15 सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान के लिए शासन स्तर से 39 टीमें गठित की गई है। अयोध्या मंडल स्तर की टीम संबंधित जनपद के एआरएम के साथ अभियान के दौरान बिना परमिट के चलने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।