फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ByPass

दो करोड़ मिले, बसखारी बाईपास का काम होगा तेज

Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
ByPass
अंबेडकरनगर। लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बसखारी बाईपास को पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। लगभग डेढ़ किमी लंबाई में निर्मित होने वाले बाइपास निर्माण में भूमि अधिग्रहण व निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को शासन से 2 करोड़ रुपये की राशि भी आवमुक्त हो गई है। बाईपास निर्माण से बसखारी चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बसखारी थाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह होने के चलते ज्यादा आवागमन के मद्देनजर बसखारी चौराहे पर लगभग प्रतिदिन नागरिकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए लंबे समय से बसखारी में बाइपास निर्माण की मांग की जा रही थी। लगातार उठ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन ने बीते दिनों बाइपास निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी थी। इससे प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन

इस बीच गत दिवस ही बाइपास निर्माण शुरू होने की उम्मीद उस समय बढ़ गई, जब शासन से कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को भूमि अधिग्रहण व निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हो गई। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर बसखारी मार्ग पर बसखारी बाजार के निकट स्थित पेट्रोलपंप के बगल से होकर गुजरने वाली नहर की पटरी को लेते हुए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 करोड़ 19 लाख की लागत से निर्मित होने वाला लगभग डेढ़ किमी लंबा बाईपास एनएच 233 से जुड़ेगा। भूमि अधिग्रहण व निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की राशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध हुई है। शासन के दिशा निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बसखारी बाइपास निर्माण के लिए शासन से 2 करोड़ रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त हुई है। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण के लिए भूमि की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed