{"_id":"695a9e50942d0b811003077d","slug":"buxar-beat-chhapra-by-26-runs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-148195-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बक्सर ने छपरा को 26 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बक्सर ने छपरा को 26 रन से हराया
Sun, 04 Jan 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रिकेट मुकाबला शुरू होने से पहले खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करत
अंबेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में बक्सर की टीम ने छपरा को 26 रन के अंतर से पराजित कर दिया। कम स्कोर वाले इस मैच में बक्सर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर की टीम छपरा के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाई और 17.3 ओवर में मात्र 111 रन पर ऑल आउट हो गई। बक्सर की ओर से पीयूष ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि चंदन ने 14 रनों का योगदान दिया। छपरा के लिए अनिमेष ने चार विकेट झटके, वहीं अरमान और सचिन को दो-दो विकेट मिले। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छपरा की शुरुआत भी बेहद कमजोर रही। बक्सर के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 14.1 ओवर में मात्र 85 रन पर समेट दिया। छपरा की ओर से प्रियांशु ने 14 और राजकुमार ने 12 रन बनाए। बक्सर की ओर से आदित्य और मनीष ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
मैच में अतिरिक्त रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छपरा के गेंदबाजों ने 20 अतिरिक्त रन दिए, जबकि बक्सर के गेंदबाजों ने 26 अतिरिक्त रन खर्च किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अकमल उर्फ जुगनू ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनके अलावा ललित मोहन श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, संजय श्रीवास्तव, प्रेम नारायण तिवारी, संतोष मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, सुधीर चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, डॉ. एसएम बाकिर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।