फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Buses will be closed on Delhi route from May 7th

Ambedkar Nagar News: सात मई से दिल्ली रूट पर बंद हो जाएंगी बसें

Thu, 02 May 2024 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Buses will be closed on Delhi route from May 7th
अंबेडकरनगर। कानपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। चुनाव में आठ बस चली जाने से अब कानपुर के लिए अकबरपुर बस स्टेशन से मात्र दो बसों का संचालन हो रहा है, तो वहीं सात मई से दिल्ली जाने वाली तीन बसों का भी संचालन बंद हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अकबरपुर से बसों का अलग-अलग जनपदों के लिए जाने का सिलसिला जारी है। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 65 बसें शामिल हैं। अब तक कुल 26 बसें दूसरे जनपद में जा चुकी हैं। ऐसे में मौजूदा समय में मात्र 39 बस ही शेष रह गई हैं। एआरएम कार्यालय के अनुसार कानपुर के लिए कुल दस बसों का संचालन होता रहा है।
विज्ञापन

एक मई को आठ बस चुनाव के लिए दूसरे जनपद चली गईं। इसके चलते कानपुर के लिए अब मात्र दो बसाें का ही संचालन अकबरपुर बस स्टेशन से हो रहा है। इसके अलावा सात मई को सात बसें दूसरे जनपद में होने वाले चुनाव के लिए चली जाएंगी। ऐसे में दिल्ली के लिए चलने वाली तीन बसों का संचालन भी सात मई से ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में कुछ और भी बसें चुनाव के लिए अन्य जनपद रवाना होंगी। ऐसे में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में और भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उधर एआरएम सीवीराम ने बताया कि यात्रियों के हित को देखते हुए बसों का चक्कर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed