फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus not available for Azamgarh and Basti, passengers kept wandering

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ व बस्ती के लिए नहीं मिली बस, भटकते रहे यात्री

Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bus not available for Azamgarh and Basti, passengers kept wandering
रोडवेज अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की बसों के प्रयागराज जाने के चलते लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो पा रही हैं। बस न मिलने के चलते उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर आजमगढ़ और बस्ती के लिए लोग बसों का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

डिपो के पास 72 बसें हैं। इनमें से अधिकतर का संचालन प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। जिले के अन्य मार्गों पर बसों के कम चलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आजमगढ़ और बस्ती के अलावा सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, दिल्ली रूट पर जाने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए बैठे अवधेश तिवारी ने बताया कि वह करीब चार घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कोई सही समय भी नहीं बता रहा है कि बस कब आएगी। लखनऊ से अपने दोस्त के घर अकबरपुर आए सुनील ने बताया कि उन्होंने सुबह से बस के लिए डिपो के कई चक्कर लगाए। रोडवेज बस नहीं मिली तो मजबूरी में प्राइवेट बस से लखनऊ जाएंगे। अकबरपुर के रहने वाले प्रेम जाटव को बस्ती में अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाना था। उन्होंने बताया कि दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बस नहीं मिली। एक बस आई तो उसमें इतनी भीड़ थी कि खड़े होकर भी नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन


सभी रूटों पर हो रहा बसों का संचालन
डिपो से दिल्ली के लिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बाकी अन्य मार्गों पर बसें बराबर चल रही हैं। कुछ बसों को बाईपास से निकाला जा रहा है। इससे समस्या आ रही है। डिपो से हर मार्ग के लिए बसें चल रही हैं। -हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed