{"_id":"8a50992d96fcdc2c5d1780a70b61454f","slug":"buried-in-the-debris-of-the-wall-of-innocent-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
दो अन्य की हालत गंभीर बताई जाती है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
घटना टांडा कोतवाली अन्तर्गत कोरई मोहिउद्दीनपुर गांव की है। गुरुवार देर शाम गांव निवासी पप्पू (26) का विवाह था। बारात ले जाने से पूर्व की रस्म अदा करने के लिए घर में माड़व लगाने का कार्य शुरू हुआ। अभी तैयारी की ही गई थी कि अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
इससे उसके निकट खड़े जगजीवन (37) पुत्र तेजू, फूलादेवी (35) पत्नी रमेश व अमन (3) वर्ष पुत्र विक्रमाजीत उसकी चपेट में आ गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर एकत्र लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। चीख पुकार के बीच लगभग आधा घंटे बाद मलबा हटाया जा सका। तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अमन की मौत हो चुकी थी, जबकि जगजीवन व फूलादेवी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आननफानन में दोनों घायलों को पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया।
यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां फूलादेवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अमन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।