{"_id":"56e842634f1c1b05428b4589","slug":"bullion-businessmen-planted-tea-stall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने लगाया टी स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने लगाया टी स्टॉल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने बेची चाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। जिला मुख्यालय पर सराफा व्यवसायियों ने टी स्टॉल लगाकर विरोध जताया।
कहा कि अब उनके कदम पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को उनकी मांगों का निस्तारण करना ही होगा। उधर, आगामी 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लगभग दस दिन से चल रहा सराफा व्यवसायियों का विरोध प्रदर्शन जिले में जोर पकड़ने लगा है। बीते दिनों टांडा में सराफा व्यवसायियों ने जहां चाय बेचकर विरोध जताया था, वहीं एक दिन पहले जिला मुख्यालय पर हरा चना बेचकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को भी जिला मुख्यालय पर सराफा व्यवसायियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते हुए टी स्टॉल लगाया और अलग-अलग दाम की चाय लोगों को पिलाई।
कहा गया कि, सरकार को सराफा व्यवसायियों के हित की कोई परवाह नहीं है। लंबे समय से एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया जा रहा है, लेकिन इस ओर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सराफा व्यवसायियों ने आह्वान किया कि वे इसी प्रकार से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाएं। इससे राष्ट्रीय संगठन को और भी मजबूती प्रदान होगी। विरोध प्रदर्शन में तमाम सराफा व्यवसायी शामिल हुए।
उधर, एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं।
संघ के पदाधिकारी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में पहुंचकर सराफा व्यवसायियों से मुलाकात कर दिल्ली के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष घनश्याम सेठ ने कहा कि, जिस एकजुटता के साथ अब तक हड़ताल को सफल बनाया गया है, उसी प्रकार से दिल्ली प्रदर्शन को भी सफल बनाना होगा।
उधर, टांडा में मंगलवार को सराफा व्यवसायियों के धरने को उद्योग व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन प्रदान किया। व्यापारियों ने कहा कि इस लड़ाई में सराफा व्यवसायी अकेले नहीं हैं।
समूचा व्यापारी समाज उनके साथ है। केंद्र सरकार को सराफा कारोबार में एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी होगी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाशनाथ अग्रवाल, सरदार त्रिलोक सिंह, पंकज सोनी, तामेश्वर गुप्त आदि मौजूद रहे।