फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozers will run at 150 shops in Katehri market

कटेहरी बाजार में डेढ़ सौ दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run at 150 shops in Katehri market
अंबेडकरनगर। कटेहरी बाजार से जुड़े कारोबारियों के लिए यह खबर परेशानी भरी है। अयोध्या से बसखारी तक फोरलेन सड़क निर्माण के कारण संचालित दुकानों व मकानों को हटाना पड़ेगा। बाजार इलाके के डेढ़ सौ भवनों को अतिक्रमण के दायरे में माना गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने अब डुग्गी पिटवा कर अतिक्रमण हटवाने के लिए लोगों को तीन दिन की मोहलत दी है। साथ ही चेताया है कि पांच जून तक सड़क किनारे से स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर छह जून से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

अयोध्या से बसखारी तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य में पहले कटेहरी बाजार में बाईपास का निर्माण होना था। कार्ययोजना में हुए बदलाव के बाद अब बाईपास नहीं बनेगा। ऐसे में संबंधित बाजार से फोरलेन का निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने के लिए सड़क के मध्य से 40-40 फिट दोनों तरफ आने वाली दुकानों व मकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को बाकायदा बाजार में लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कर दुकानदारों व मकान मालिकों को स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गयी है। प्रशासन के रुख से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

अयोध्या से बसखारी तक लगभग 80 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण की घोषणा बीते दिनों शासन ने की थी। 726 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। जिले में इस मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में से एक कटेहरी बाजार पर अब खतरे के बादल मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के दौरान बाजार की दुकानों व मकानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए क्षेत्रीय लोग लगातार बाईपास निर्माण की मांग कर रहे थे। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजी वर्मा ने भी इसे लेकर सदन में आवाज बुलंद की थी। इन सबके बावजूद शासन ने बाईपास निर्माण की मांग को नजरअंदाज कर दिया है।
बाईपास निर्माण न होने से अब कटेहरी बाजार में संचालित डेढ़ सौ दुकानों व मकानों को फोरलेन निर्माण के लिए तोड़ना व हटाना पड़ेगा। इसके घेरे में अब तक डेढ़ सौ से अधिक दुकानों व मकान आ चुके हैं। इन भवन स्वामियों को लोक निर्माण विभाग पूर्व में ही नोटिस जारी कर चुका है। इसमें कहा गया है कि फोरलेन निर्माण में किसी भी प्रकार की रुकावट न हो, इसके लिए वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें।
80 फिट चौड़ाई में होगा अधिग्रहण
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कटेहरी बाजार में फोरलेन निर्माण के लिए 80 फिट चौड़ाई में भूमि का अधिग्रहण होगा। सड़क के बीच से 40-40 फिट भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में निशानदेही करा दी गई है। दुकानदारों व भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के लिए काफी पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। यदि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नही हटाया गया तो आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
क्षेत्रवासियों में हड़कंप
गुरुवार को जब अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी की गई, तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। मात्र तीन दिन का ही मौका ही अतिक्रमण हटाने के लिए देने से सभी परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी अरविंद सोनी व राजेश ने कहा कि लंबे समय से वह बाजार में दुकान संचालित कर रहे हैं। अब फोरलेन निर्माण के चलते रोजीरोटी कमाने पर ही खतरा मंडराने लगा है। बाजार का वजूद खत्म होने से बचाने के लिए यहां बाईपास का निर्माण कराया जाना था।

तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
फोरलेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कटेहरी बाजार में चिह्नित दुकानदारों व भवन स्वामियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था। अब मुनादी कर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दे दी गयी है। यदि चिह्नित लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नही हटाया तो प्रशासन की मदद से 6 जून से इसे हटवाने का कार्य शुरू होगा।
शंकर्षणलाल ,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed