{"_id":"68053f1e9058d8c7970afda5","slug":"budhiya-mata-mandir-and-pond-will-be-improved-with-two-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-133065-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो करोड़ से संवरेगा बुढ़िया माता मंदिर और पोखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो करोड़ से संवरेगा बुढ़िया माता मंदिर और पोखर
Mon, 21 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से वंदन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के बुढ़िया माता मंदिर के साथ पोखर के कायाकल्प कराया जाना है। कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू करा दिया है। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग, पोखर के किनारे दो तरफ से सीढ़ी के निर्माण और लाइट व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में स्थित बुढ़िया माता के मंदिर पर सौंदर्यीकरण के साथ पोखर के कायाकल्प की मांग लंबे समय से हो रही थी। नगर पंचायत ने वंदन भारत योजना के अंतर्गत कार्य शुरू कर दिया। एक करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से मंदिर के कायाकल्प के साथ-साथ मंदिर परिसर के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग के अलावा सीढ़ी के निर्माण के साथ स्ट्रीट लाइट, बैठने के लिए कुर्सी व अन्य कार्य होना सुनिश्चित है। बुढ़िया माता स्थान के पास जहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा पाठ करते हैं। वहीं छठ पूजा पर्व पर पोखरे पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। धारूपुर के विवेक सिंह व त्रिलोकपुर के अच्छे लाल यादव ने बताया कि मंदिर परिसर के चारों तरफ परिक्रमा पथ मंदिर परिसर का कायाकल्प के साथ-साथ पोखरे पर सीढ़ी का निर्माण व अन्य कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को पूजा पाठ करने का एक स्वच्छ व सुंदर स्थान मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराए जाने का निर्देश दिया गया है, जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके।