{"_id":"60748c648ebc3ed3a3409c56","slug":"budget-of-50-crores-passed-in-napa-board-meeting-ambedkar-nagar-news-lko573919029","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा बोर्ड की बैठक में 50 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा बोर्ड की बैठक में 50 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा की बोर्ड की बैठक सोमवार को एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट पास किया गया। इससे उम्मीद है कि अब टांडा नगर में अब विकास कार्य और तेजी पकड़ेगा। बैठक में सभासदों की खूब आवभगत भी हुई।
बीते 14 महीने में 13 बैठकें बुलाई गईं, लेकिन सभासदों द्वारा निवर्तमान ईओ के विरोध के कारण बजट पास नहीं हो पा रहा था। सोमवार को 14वीं बैठक प्रशासक एडीएम डॉ. पंकज वर्मा की अध्यक्षता व ईओ का कार्यभार संभाल रहे एसडीएम अभिषेक पाठक के संचालन में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। बैठक में सभासदों का जमकर सत्कार किया गया और उन्हें भोजन भी कराया गया। बैठक में 50 करोड़ 76 लाख 35 हजार 980 रुपये का बजट पास किया गया।
बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्ताव संख्या 4 निरस्त किया गया। इसमें कर अनुभाग की आख्या 18 मार्च 2021 जो नगर पालिका की सीमान्तर्गत अव्यवस्थित भवनों के नामांतरण/दाखिल खारिज के लिए उपविधि बनाए जाने के विचार को बोर्ड ने निरस्त कर दिया। इसके अलावा अन्य सभी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में दो महिला चुनी सभासद व एक महिला नामित सभासद किन्ही कारणों से शामिल नही रहीं, अन्य सभासद बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं पर विधायक के स्थान पर उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त शामिल हुए। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बीती 7 अप्रैल 2020 को पालिकाध्यक्ष नसीम रेहाना बीमारी का शिकार हो गयी थीं। तभी से एसडीएम को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।
इस बीच उन्होंने 12 बोर्ड की बैठकें बुलाईं, लेकिन निवर्तमान ईओ मनोज कुमार सिंह के विरोध के कारण एक भी बैठक सफल नही हो सकी। बीते 23 फरवरी 2021 को पालिकाध्यक्ष का निधन हो गया। इस बीच ईओ का भी यहां से गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। इस पर डीएम ने एडीएम को टांडा नगर का प्रशासक व शासन ने एसडीएम टांडा को ईओ का कार्य भार सौंपा था।