फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Budget disappointed farmers and youth

Ambedkar Nagar News: बजट ने किसानों और युवाओं को किया निराश

Thu, 01 Feb 2024 08:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Budget disappointed farmers and youth
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के अंतरिम बजट से कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में शामिल किए जाने पर आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने खुशी जताई है तो वहीं एक करोड़ परिवारों को सोलर सुविधा का लाभ देने का स्वागत हुआ है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना का महिलाओं ने स्वागत किया तो वहीं किसानों व युवाओं ने मायूसी जताई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार के इस अंतरिम बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन



किसानों को मिली मायूसी
तहसील क्षेत्र टांडा के सद्दरपुर निवासी किसान चंदेश वर्मा ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में वृद्धि की संभावना थी लेकिन नहीं बढ़ी। किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई। किसानों को बिजली मुफ्त दिए जाने व एमएसपी लागू किए जाने को लेकर भी कोई उल्लेख नहीं मिला।
विज्ञापन


युवाओं के लिए कोई घाेषणा नहीं
अकबरपुर नगर के गांधीनगर निवासी रवि चतुर्वेदी ने कहा कि बेरोजगारी समस्या को दूर करने के लिए बजट में कोई नई घोषणा नहीं की गई। युवाओं को बड़ी उम्मीद थी कि रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। स्थिति जस की तस ही बनी है। बजट में सिर्फ उपलब्धियां ही गिनाई गईं। कुछ नया नहीं किया गया। इससे युवाओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं
अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र निवासी रीना ने कहा कि महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है। लोकसभा चुनाव से पहले आए बजट में उम्मीद थी कि महंगाई पर अंकुश पाने के लिए ठोस कार्य योजना की घोषणा की जाएगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। महिला सशक्तीकरण की बातें तो बजट में बढ़ चढ़कर की गईं लेकिन यह कैसे संभव होगा इसे नहीं बताया गया। कुल मिलाकर महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं रहा।


आयुष्मान योजना से जुड़ना सराहनीय
आशा बहू गीता देवी ने कहा कि बजट में आयुष्मान योजना का लाभ आशा बहुओं को दिए जाने की घोषणा अत्यंत सराहनीय है। इससे आशा बहुओं को इलाज का लाभ मिलेगा। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी जो अब पूरी हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि योजना में कार्यकत्रियों को शामिल करने की घोषणा से बड़ी राहत मिली है। अब इलाज के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।


इनकम टैक्स स्लैब में लानी थी कमीं
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक कर्मचारी रामबली त्रिशरण ने कहा कि बजट से पूरी तरह से मायूसी हुई है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई बात बजट में नहीं की गई। इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन किए जाने की उम्मीद थी लेकिन कोई बदलाव न होने से मायूसी मिली है। पूरे बजट में सिर्फ दस वर्ष की उपलब्धियों को ही गिनाया गया।

सोलर सुविधा का मिलेगा लाभ
अफजलपुर निवासी किसान अमरजीत ने कहा कि देश के एक करोड़ लोगों को रूफ टॉप सोलराइजेशन का लाभ देने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे लगभग तीन सौ यूनिट तक मुफ्त मासिक बिजली का लाभ मिल सकेगा। इस योजना को अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए। कोशिश यह हो कि सभी जिलों में इसका लाभ समान ढंग से लोगों को पात्रता के आधार पर मिल सके।


यात्रियों को मिलेगा लाभ
व्यापारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य शुभम अग्रहरि ने कहा कि स्टार्ट अप योजना की छूट को एक साल और बढ़ा देने से युवा उद्यमियों को लाभ मिलेगा। रेलवे ने तीन बड़े कॉरिडोर बनाए जाने तथा 40 हजार कोच को वंदे भारत में तब्दील करने के निर्णय का व्यापक लाभ यात्रियों को मिलेगा। लखपति दीदी बनाने की योजना से महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed