{"_id":"67a9eff689337899b500c9d2","slug":"brother-strangled-sister-in-law-beaten-with-belt-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1070949-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाई का गला दबाया, भाभी को बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाई का गला दबाया, भाभी को बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसी बात को लेकर युवक ने अपने भाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई भाभी को भी बेल्ट से जमकर मारापीटा। इसके बाद परिवार वालों ने बीचबचाव किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अलीगंज थाना के मोहल्ला भलूअहा की मंतशा ने बताया कि रविवार सुबह उनके पति फारुख घर पर पानी पी रहे थे। तभी फारुख के भाई आफताब ने उन पर हमला कर दिया। मंतशा बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया, फिर बेल्ट से पीटने लगे।
आफताब ने फारुख का गला भी दबाया, जिससे उनके गले में गहरे निशान पड़ गए। घरवालों के बीच में आने पर उनकी जान बची। इस हमले से पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष अलीगंज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।