{"_id":"62c1d92abdea9f40071dd8d6","slug":"brother-and-nephews-beat-the-old-man-to-death-ambedkar-nagar-news-lko637998485","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई व भतीजों ने पीटकर वृद्ध को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई व भतीजों ने पीटकर वृद्ध को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के माउख गांव में भूमि विवाद में भाई व भतीजों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंची एक युवती भी घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पुत्र दिलीप की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के माउख गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद को लेकर भाई और भतीजों ने मिलकर राजाराम (65) की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गुहार पर बीचबचाव करने पहुंची राजाराम की पौत्री रंजना (18) भी घायल हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मामला किसी तरह शांत हो सका।
इसके बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से राजाराम व रंजना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद राजाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रंजना को भर्ती कर लिया गया। इस बीच राजाराम के पुत्र दिलीप की तहरीर पर सम्मनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी राजाराम के भाई मयाराम तथा भतीजे पप्पू व गौतम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसओ सम्मनपुर रमाकांत प्रजापति ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।