फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Broken swings and closed fountains are disappointing people

Ambedkar Nagar News: टूटे झूले व बंद फव्वारे कर रहे हैं लोगों को निराश

Wed, 04 Dec 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Broken swings and closed fountains are disappointing people
राजकीय आंबेडकर पार्क में बदहाल पड़ा झूला।
अंबेडकरनगर। जिले के एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क से अब लोगों का मोह भंग होता नजर आ है। पार्क में पहले सुबह और शाम के समय टहलने वालों की भीड़ होती थी। बच्चे झूले पर चहकते थे, तो वहीं हरी घासों पर युवाओं की चहलकदमी रहती थी। बारिश के बाद से उद्यान महकमा पार्क की बदहाली को दुरुस्त कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। पार्क के टूटे झूले, झील व बेंच आदि की मरम्मत न कराने से लोगों को निराशा हो रही है।
विज्ञापन


नगर के अयोध्या रोड पर नागरिकों को टहलने और फुर्सत के समय मनोरंजन करने के लिए एक राजकीय पार्क की सौगात मिली थी। समय-समय पर इस पार्क का लाखों के बजट से सुंंदरीकरण भी कराया गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की नजरअंदाजी के कारण यह पार्क अब बदहाल हो चला है। समुचित सुविधाओं से सुसज्जित इस पार्क में एक तरफ जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले टूटे और जर्जर हो गए हैं तो वही लाखों रुपये से लगाया गया फव्वारा सूखा पड़ा है। पार्क में जहां कई जगह पर गंदगी है तो वहीं अलग-अलग जगह पर फूलों के गमले भी गिरे दिखाई पड़े।
विज्ञापन


पार्क में अमूमन सुबह और शाम को टहलने वालों की अच्छी खासी संख्या रहती थी। परिवार और बच्चों के साथ लोग पार्क में घूमने टहलने आते थे। इधर कई माह से लोगों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। टूटे झूलों के कारण बच्चे भी अब इसका आनंद नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग को भेजा गया पत्र

पार्क के सुंदरीकरण व उपकरणों की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पार्क का कायाकल्प हो जाएगा। लोगों की भीड़ फिर से बढ़ेगी।

-धर्मेंद्र चंद्र चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी

राजकीय आंबेडकर पार्क में बदहाल पड़ा झूला।

राजकीय आंबेडकर पार्क में बदहाल पड़ा झूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed