फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bridge

पहुंच गए पीपे, काम शुरू, नए साल में खुल जाएगा पुल

Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bridge
फोटो 7, अंबेडकरनगर के कम्हरिया घाट पर शुरु हुआ पीपे पुल का निर्माण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुलतानपुर। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर जल्द ही पीपा पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। पीपा पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस बार नदी का जलस्तर अधिक हो जाने के चलते नवंबर माह से अस्थायी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका। पहले जहां 84 पीपे से पुल का निर्माण हो जाता था, वहीं इस बार 21 पीपे की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ गई थी। इसके चलते पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इससे अंबेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, जौनपुर, इलाहाबाद आदि जनपदों के यात्रियों को आवागमन में मुश्किल हो रही थी। अब पुल पर पीपे लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि नये वर्ष में पीपा पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा। बताते चलें कि अंबेडकरनगर व गोरखपुर जनपद के बीच सरयू नदी पर कम्हरिया घाट पर पीपे का अस्थायी निर्माण है। वर्ष के सात माह तक इस पीपे पुल से आधा दर्जन से अधिक जिलों के यात्री आवागमन करते हैं। नदी में जल स्तर अधिक होने पर 15 जून से 15 नवंबर तक पांच माह के लिए इस पीपा पुल से आवागमन रोक दिया जाता है। इस बार नदी में पानी का जल स्तर अधिक होने के चलते 15 नवंबर के बाद पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका। नदी में पुल बनाने के लिए पहले 84 पीपे की जरूरत पड़ती थी, लेकिन इस बार जलस्तर अधिक होने के चलते पीपा कम पड़ गया था। इसके चलते पुल से आवागमन ठप पड़ा था। जनपद के लोग लंबे समय से पीपा पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना था कि पुल से आवागमन न शुरू होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को 40 से 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लोगों की मुश्किलों को देखते हुए प्रशासन ने 21 अतिरिक्त पीपे मंगाने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इलाहाबाद से अब तक 19 पीपे पहुंच चुके है। लोक निर्माण विभाग ने पीपे के पुल के अधूरे भाग को तेजी से बनाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के अवर अभियंता गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 19 पीपे कम्हरिया घाट पहुंच गए हैं। पीपे का पुल बनाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इसी माह की 31 तारीख तक काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे नये साल में लोगों को पीपे के पुल से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed