{"_id":"65c3bcc8852eebda9500d428","slug":"bride-turned-out-to-be-underage-police-stopped-marriage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110543-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कम उम्र की निकली दुल्हन, पुलिस ने रोका विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कम उम्र की निकली दुल्हन, पुलिस ने रोका विवाह
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मीरपुर मंशापुर में हरियाणा से आई बरात को बिन शादी के ही वापस जाना पड़ा। दुल्हन के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। परिजनों को समझाया कि जब किशोरी बालिग हो जाए तभी विवाह हो ।
महरुआ थाना क्षेत्र के मीरपुर मंशापुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी के लिए मंगलवार देर शाम हरियाणा से बरात गांव पहुंच गई। जलपान आदि का दौर चल ही रहा था कि तभी वहां महरुआ पुलिस टीम पहुंच गई। दरअसल बाल कल्याण बोर्ड ने महरुआ पुलिस को बताया था कि किशोरी का विवाह होने जा रहा है। उसे रुकवा दिया जाए। इस पर महरुआ थाने से पुलिस टीम गांव पहुंची। वहां परिजनों को समझाया कि किशोरी का विवाह करना कानून जुर्म है। इसके बाद वहां बरात में अफरा-तफरी मच गई।
दूल्हा व उसके परिजन इस स्थिति के लिए तैयार नहीं थे। काफी अनुनय विनय हुआ। पुलिस टीम ने समझाया कि विवाह अभी करने पर मुश्किलें हो सकती हैं। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मान गए। बरात बिना विवाह के ही वापस लौट गई। थाना प्रभारी अभय मौर्य ने बताया कि किशोरी के विवाह की तैयारियां थीं। दोनों पक्षों को समझा बुझा दिया गया।