{"_id":"67dd491f59718c2bb90295b3","slug":"brick-kiln-wall-collapsed-in-ambedkar-nagar-laborer-died-after-being-buried-under-hot-debris-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ईंट भट्ठे की दीवार ढही... गर्म मलबे में दबकर मजदूर की मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ईंट भट्ठे की दीवार ढही... गर्म मलबे में दबकर मजदूर की मौत; घर में मची चीख पुकार
Fri, 21 Mar 2025 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 04:40 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में ईंट निकासी के दौरान भट्ठे की दीवार ढह गई। गर्म मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से गर्म मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के धनुआपुर की है। मूल रूप से फूलपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र (42) कई वर्षों से हिंद भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को एक तरफ ईंट पक रही ती, दूसरी तरफ निकासी का कार्य चल रहा था। ईंटों की ढुलाई की जानी थी। सुभाष सुबह 9 बजे ही भट्ठे पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आईएएस अभिषेक प्रकाश की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस, वसूली के कारण किए गए हैं निलंबित
विज्ञापन
बहंगी (बांस के डंडे से ईंट की ढुलाई करने वाला यंत्र) लेकर ईंट की ढुलाई चालू की। एक चक्कर पूरा करने के बाद दूसरे चक्कर में बहंगी पर ईंट लादकर बाहर निकल रहा था। तभी भट्ठे की दीवार उसके ऊपर ही गिर गई। मलबा गर्म होने के चलते उसकी चीख निकल गई।
आसपास मौजूद मजदूरों ने चीख सुनी तो भागकर पहुंचे। मजदूरों ने सुभाष को बाहर निकाला। उसे लेकर आनन फानन सीएचसी, टांडा पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन