{"_id":"047ec2644b076882c3778fe834c429d8","slug":"break-the-lock-and-stolen-the-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ डेढ़ लाख की संपत्ति चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ डेढ़ लाख की संपत्ति चुराई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक मालीपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर भुआ गांव निवासी मयाराम पुत्र सुरेंद्र प्रताप का मालीपुर बाजार में स्टेट बैंक के बगल कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार देर शाम वह केंद्र बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग मार्निंग वाक करते हुए उधर से गुजरे, तो उनकी निगाह केंद्र के टूटे हुए शटर पर पड़ी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इस बीच फोन से सूचना मिलने पर मयाराम व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। अंदर जाकर देखा, तो वहां का सारा सामान बिखरा था। चोरों ने पांच कम्प्यूटर सेट सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। बाद में मयाराम ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन