फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Brahmins formed the government by voting, now repent

ब्राम्हणों ने वोट देकर बनवाई सरकार, बदले में मिला उत्पीडन

Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brahmins formed the government by voting, now repent
जहांगीरगंज। ब्राह्मणों ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनवाई, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ उत्पीड़न व अन्याय मिला। यह विचार रविवार को बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने पंडित रामशबद मिश्र महाविद्यालय विशुनपुर बजदहां में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रकट किए।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने बीते चुनाव में भाजपा का साथ दिया था। लोकतंत्र में यह जनता का हक होता है कि वह अपनी पसंद की सरकार चुनता रहे। इसी अधिकार का प्रयोग कर ब्राह्मण समाज ने भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया था, लेकिन अब उन्हें इस पर पछतावा हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वोट के बदले ब्राह्मण समाज को सिर्फ उत्पीड़न ही मिल रहा है।
विज्ञापन

हमारी संख्या आज प्रदेश में 13 प्रतिशत है। इसके बाद भी ब्राह्मण समाज हाशिए पर है। हमारे अयोध्या जाने पर भाजपा को दर्द क्यों हो रहा है, यह आसानी से समझा जा सकता है। कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को मंदिर से ज्यादा चिंता वोटों की रहती है। इसीलिए अब तक मंदिर निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर मंदिर का काम भी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि 2022 में दलित ब्राह्मण गठजोड़ सूबे में बहुमत की सरकार बनाएगा। बहन मायावती के नेतृत्व में पूरे प्रदेश से अपराध, आतंक व भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पवन पांडेय, बृजेंद्र मिश्र, पंकज तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, केके मिश्र, माला मिश्रा, इंद्रमणि पांडेय, बलराम निषाद आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed