फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boundriwal Did not build

नहीं हुआ बाउंड्रीवाल का निर्माण

Thu, 05 Nov 2015 11:00 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में 3.83 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद 32 कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल में 18 का ही निर्माण हो सका है। शेष का निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर कार्यदायी संस्था ने गंभीरता नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अखिलेश यादव ने कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल निर्माण योजना का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


इसके तहत जिले में वर्ष 2012-13 में 32 कब्रिस्तानों का चयन बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए किया गया। निर्माण की जिम्मेदारी सीएण्डडीएस को सौंपी गई। निर्माण के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को तीन करोड़ 83 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


धनराशि कम होने का हवाला देकर कब्रिस्तानों की संख्या घटाकर 21 कर दी गई। इसके बाद भी अब तक तीन की बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। वर्ष 2013-14 में 23 नए तथा वर्ष 2012-13 के शेष 11 कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए शासन से विभाग को 3.14 करोड़  लाख 96 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए लेकिन कार्यदायी संस्था ने अब तक निर्माण प्रारंभ नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में 25 कब्रिस्तानों का चयन बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए किया गया। इसके लिए विभाग को 2 करोड़ 9 लाख 77 हजार रुपये भी मिले। इनमें से किसी भी बाउंड्रीवाल का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार के मुताबिक चयनित कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल के निर्माण की जिम्मेदारी शासन से सीएण्डडीएस को दी गई है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही संबंधित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed