फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boundary wall will be built with Rs. 5.5 crores, electricity will be provided

Ambedkar Nagar News: पौने पांच करोड़ से बनेंगी बाउंड्रीवॉल, मिलेगी बिजली

Fri, 15 Dec 2023 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall will be built with Rs. 5.5 crores, electricity will be provided
अंबेडकरनगर। जिले के 1583 परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। सात विकास खंड द्वारा 92 बाउंड्रीवॉल, 46 शौचालय, 25 विद्यालयों के विद्युतीकरण व 16 विद्यालयों में मरम्मत के लिए शासन से लगभग पौने पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। राशि उपलब्ध होते ही विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस बीच तीन विकास खंड में उपलब्ध राशि दो करोड़ 14 लाख 73 हजार रुपये से कई प्रकार के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर शासन की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। न सिर्फ बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो रहा बल्कि शौचालय व बिजली की भी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जुलाई माह में जिले के सभी 10 शिक्षा खंडों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई थी। इस राशि से बाउंड्रीवॉल, शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण के साथ ही विशेष मरम्मत कराया जाना है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में उपलब्ध राशि से तीन विकास खंड रामनगर, टांडा व कटेहरी में तेजी से विकास काम चल रहे हैं। बीएसए कार्यालय के अनुसार रामनगर में 22 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, चार बालिका शौचालय व तीन विद्यालयों में विद्युतीकरण के साथ छह विद्यालयों में विशेष मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी में 12 बाउंड्रीवॉल, छह शौचालय, पांच विद्यालयों में विद्युतीकरण व छह विद्यालयों में मरम्मत तथा टांडा में 10 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, छह शौचालय, पांच विद्यालयों में विद्युतीकरण व छह विद्यालयों में विशेष मरम्मत का काम चल रहा है।
प्रत्येक विद्यालय में चार लाख 42 हजार रुपये की दर से बाउंड्रीवॉल, एक लाख रुपये की दर से शौचालय, 32 हजार 727 रुपये की दर से विद्युतीकरण कराया जा रहा तो वहीं विशेष मरम्मत के लिए सभी विद्यालयों में नौ लाख 56 हजार 435 रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

काम न होने से वापस हो गई थी राशि
बीएसए कार्यालय के अनुसार जुलाई माह में अलग-अलग कार्यों के लिए राशि उपलब्ध हुई थी। अलग-अलग कारणों के चलते कार्य नहीं हुए। ऐसे में जो राशि विकास खंड अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, भियांव, बसखारी, जहांगीरगंज व टांडा नगर को उपलब्ध हुई थी वह शासन को वापस लौटा दी गई। अब सभी समस्याओं को दूर कर दिया गया है। ऐसे में 92 बाउंड्रीवॉल, 46 शौचालय, 25 विद्यालयों में विद्युतीकरण व 16 विद्यालयों में विशेष मरम्मत के लिए चार करोड़ 71 लाख 85 हजार रुपये की मांग शासन से की गई है। धन उपलब्ध होते ही जरूरी कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।


शासन को भेजा गया प्रस्ताव
सात विकास खंडों में बाउंड्रीवॉल, शौचालय, विद्युतीकरण व विशेष मरम्मत के लिए पौने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन उपलब्ध होते ही विकास कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। शेष तीन विकास खंडों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed