फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Booster dose one and a half times more than the target to deal with Corona

कोरोना से निपटने को लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक बूस्टर डोज

Sun, 01 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Booster dose one and a half times more than the target to deal with Corona
अंबेडकरनगर। सभी के एकजुट प्रयास से जिले में कोरोना के खिलाफ चल रही जंग प्रभावी असर दिखाने लगी है। कोरोना से निपटने के लिए तय लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक लोगों को बूस्टर डोज का सुरक्षा आवरण देकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं अन्य जिलों में जहां टीकाकरण के तय लक्ष्य को पूरा करने में जिम्मेदारों का पसीना छूट रहा है, वहीं अंबेडकरनगर में शत-प्रतिशत से अधिक लोगों को संक्रमण से बचने की वैक्सीन की प्रथम और 94 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। साथ ही तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दैनिक जांच में भी पूरी सतर्कता बरतते हुए प्रतिदिन औसतन 1300 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बूस्टर डोज लगवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों ने आगे बढ़कर रुचि दिखाई है। बूस्टर अथवा ऐतिहातन सुरक्षा के लिए जिले को 26,344 डोज का लक्ष्य दिया गया था। इसकी तुलना में अब तक 37,977 लोगों को बूस्टर डोज के तहत वैक्सीन लग चुकी है जो कि तय लक्ष्य की तुलना में 144.16 प्रतिशत है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में चलाए गए अभियान में जिले को 17,61,853 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष जिले में अब तक 18,03,708 लोगों का टीकाकरण हुआ, जो कि लक्ष्य की तुलना में 102.38 प्रतिशत है, जबकि दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 16,70,487 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज दी गयी है जो तय लक्ष्य की तुलना में 94.81 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों में टीका लगाने के लिए निर्धारित 3,36,356 किशोरों के इतर अब तक 2,64,554 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है जो तय लक्ष्य का 78.65 प्रतिशत है। जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के किशोरोें को अब तक तय लक्ष्य 101574 के इतर 89943 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है जो तय लक्ष्य का 85.54 प्रतिशत है।
हर दिन औसतन 1300 लोगों की जांच
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर एंटीजन व आरटीपीसीआर की जांच की जा रही है। कोविड जांच के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 1300 लोगों की कोरोना जांच करायी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि तनिक भी संदेह हो, तो तत्काल जांच कराएं, ताकि समय रहते समुचित इलाज संभव हो सके।

टीकाकरण के साथ की जा रही जांच
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में सभी तरह के निरोधात्मक कार्य नियमित तौर पर चल रहे हैं। इसके तहत न सिर्फ टीकाकरण कार्य में तेजी लायी गयी है वरन जिले में बाहर से आने वालों की जांच का पूरा ध्यान रखते हुए जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल सद्दरपुर के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी, रेलवे व बस स्टेशनों पर जांच कराई जा रही है।
डॉ. संजय वर्मा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed